Pages


WELCOME TO LIBRARY BLOG

MAGAZINES(COLLECTED FROM OFFICAL WEBSITES AND OTHER SOURCES)

Tuesday, November 10, 2020

विश्व विज्ञान दिवस

 विश्व विज्ञान दिवस

World Science day Theme 2020 

  “Science for and with Society in dealing with the global pandemic”.


आज हम आसमान में पक्षियों से तेज उड़ सकते हैं, समुद्र में शार्क से तेज तैर सकते हैं। जमीन पर घोड़े से भी तेज भाग सकते हैं, अपनों से बस कुछ ही सेंकेंडों में बात कर सकते हैं भले ही वे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों। सालों महीनों लगने वाले कामों को मिनटों में कर सकते हैं किसकी मदद से? सिर्फ और सिर्फ विज्ञान की। विज्ञान प्रकृति का एक ऐसा वरदान है जिसकी कीमत का हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते।


आज 10 नवंबर है, जिसे हर साल विश्व विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।  सन् 2001 में United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (UNESCO) के द्वारा प्रस्तावित किया गया था। कि पूरे  विश्व के लिए साल का एक दिन ऐसा होना चाहिए कि उस दिन को विश्व के सारे देश विश्व विज्ञान दिवस के रूप में मना सकें। सन् 2001 में यूनेस्को के द्वारा प्रस्तावित करने के बाद 10 नवंबर 2002 में पहली बार विश्व विज्ञान दिवस पूरे विश्व के द्वारा मनाया गया।

क्यों मनाया जाता है विश्व विज्ञान दिवस ?

1. 10 नवंबर को विश्व विज्ञान दिवस इसलिये मनाया जाता है ताकि लोगों को हमारे वैज्ञानिकों के द्वारा किये जाने वाले अभूतपूर्व कार्यों के बारे में जानकारी मिल सके।

2. हमारे जीवन को पूरी तरह से बदलने वाले विज्ञान के महत्व को समझा जा सके।

3. विश्व में विज्ञान की मदद से जो शांति कार्य किये जा रहे हैं उनकी जानकारी लोगों को हो।

4. विश्व के सभी देश आपस में अपनी विभिन्न तकनीकों को साझा करके विश्व कल्याण के लिए आगे बढें।

10 नवंबर को मनाये जाने वाले विज्ञान दिवस को World Science Day for Peace and Development यानि कि विश्व की शांति और उन्नति के लिए विज्ञान दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

10 नवंबर को मनाये जाने वाले विज्ञान दिवस को World Science Day for Peace and Development यानि कि विश्व की शांति और उन्नति के लिए विज्ञान दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

विज्ञान के चमत्कार हमारा जीवन सहज बनाते हैं पर प्रकृति के चमत्कार धूप, पानी और वनस्पति के बिना तो जीवन का अस्तित्व ही संभव नहीं।
आज़ादी विज्ञान की पहली उत्पादक है। विज्ञान मानवता के लिए एक खूबसूरत तौफ़ा है, इसका हमें सदुपयोग करना चाहिए।